कराटे

रणजी ट्रॉफी में बिहार को हार से बचा न सका आशुतोष अमन का डबल पंच,अरुणचल प्रदेश से हारा बिहार

पटना 06 मार्च: कोलकाता में अरुणाचल प्रदेश और बिहार के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबला में अरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 87 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में बिहार के कप्तान आशुतोष अमन के पंच के सामने 253 रन पर ऑल आउट हो गई और बिहार को इस मैच को जीतने के लिए 341 रनों का लक्ष्य मिला।जवाब में बिहार की पूरी टीम 325 रन पर ढेर हो गई और अरुणाचल प्रदेश के हाथों बिहार को 15 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोलकाता 22 यार्ड साल्ट लेक में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए तीसरे रणजी ट्रॉफी मुकाबला में बिहार की टीम को अरुणाचल प्रदेश के हाथों 15 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

मालूम हो कि अरुणाचल प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 196 रन बनाए थें। जिसके जवाब में बिहार की पहली पारी महज 109 रन पर सिमट गई थी और अरुणाचल प्रदेश को पहली पारी में 87 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई थी।
जिसके सहारे अरुणाचल प्रदेश की टीम दूसरी पारी में 253 रन बनाने के बावजूद पहली पारी में मिली 87 रन की बढ़त के सहारे बिहार के सामने जीत के लिए कुल 340 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम दूसरी पारी में कप्तान आशुतोष अमन ने गेंदबाजी में पंच लगाने के बाद बल्लेबाजी में भी साहसिक 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए डबल पंच लगाया ।लेकिन विक्रांत सिंह के 57 रन , ऋषभ के 52 रन की अर्धशतकीय पारी, बाबुल कुमार के 39 रन, सोतिया के 32 रन के सहारे बिहार की पूरी टीम केवल 325 रन हीं बनाने में सफल रही और 15 रन से बिहार की टीम अरुणाचल प्रदेश से पिछड़ गई।

अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज आर.बी. बिश्नोई (जूनियर) ने 103 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि नबम एबो ने 3 विकेट और टेची नेरी ने दो विकेट हासिल कर अरुणाचल प्रदेश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago