अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचा तो एशिया कप होगा स्थगित: एहसान मनी(पीसीबी चेयरमैन)

कराची 1 मार्च: पीसीबी चैयरमैन एहसान मनी ने कहा है कि भारत अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो एशिया कप 202 को स्थगित किया जा सकता है। बता दें कि एशिया कप का आयोजन इस साल श्रीलंका में जून माह में होना है जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी 18 से 22 जून तक लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने कराची में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “एशिया कप को पिछले साल होना था, लेकिन इसे 2021 के लिए स्थगित किया गया था. मौजूदा स्थिति में ऐसा लगता है कि यह इस साल नहीं कराया जा सकता है, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी जून में होना है. श्रीलंका ने कहा है कि वह जून में इस टूर्नामेंट को कराने की कोशिश करेगा। उन्होंने आगे कहा, “दोनों टूर्नामेंट के बीच तारीखों में टकराव हो रहा है. हमें लगता है कि एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा और इसे 2023 तक स्थगित कर देना चाहिए।

आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन पिछले साल सिंतबर में होना सुनिश्चित था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित किया। एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इसका आयोजन स्थल बदलने की अपील की थी।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago