कराटे

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आसाम ने तथा सीनियर विमेंस वनडे में नागालैंड ने बिहार को हराया

पटना 06 नवंबर:  बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलिट डी ग्रुप के दिल्ली में खेले गए मुकाबला में आज असम ने बिहार को 3 विकेट से पराजित किया।

जबकि कोलकाता में खेले जा रहे प्लेट ग्रुप के सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी में नागालैंड ने बिहार को 67 रनों से पराजित कर दिया।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार और असम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर बाबुल कुमार के 57 गेंदों पर 82 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के सहारे 135 रनों का स्कोर खड़ा किया ।

जबकि विपिन सौरभ ने 22 रनों का योगदान दिया।असम के गेंदबाज रज्जाकुद्दीन अहमद ने 24 रन देकर तीन विकेट, मुख्तार हुसैन ने 30 रन देकर दो विकेट झटके जबकि रोशन आलम, पल्लव कुमार दास को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम आईपीएल खिलाड़ी और कप्तान रियान पराग के 33 गेंदों पर खेली गई 58 रनों की अर्धशतकीय पारी और अम्लान ज्योति दास के नाबाद 22 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 18.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर 136 रनों के विजयी लक्ष्य को हासिल कर बिहार को 3 विकेट से पराजित किया।

बिहार की ओर से गेंदबाज अभिजीत साकेत, मलय राज को दो-दो सफलता हाथ लगी जबकि मंगल महरुर, कप्तान आशुतोष अमन और ऋषि राज को एक-एक विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर कोलकाता में खेले जा रहे सीनियर विमेंस एकदिवसीय ट्रॉफी में आज बिहार और नागालैंड के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें नागालैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 43.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया और बिहार के सामने जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा।

नागालैंड की ओर से गौतमी नायक ने 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि पीएन खेमनारी ने 32 रनों का योगदान दिया।बिहार के गेंदबाज आर्य सेठ ने 33 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट जबकि अंशु अपूर्व और पूजा कुमारी को दो-दो विकेट हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम के सामने 149 रनों का स्कोर पहाड़ साबित हुआ और पूरी टीम 28.3 ओवरों में नागालैंड के गेंदबाजों के सामने महज 81 रन पर घुटने टेक दिए।बिहार के कप्तान अपूर्व कुमारी ने 22 रन जबकि विशालाक्षी ने 13 रनों का योगदान दिया।

नागालैंड की गेंदबाज गौतमी नायक हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि पीएन खेमनारी ने 19 रन देकर तीन विकेट झटकते हुए बिहार की टीम को 81 रन पर ढेर करते हुए 67 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ बिहार की टीम कल पटना वापस लौटेगी।

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के एलिट डी ग्रुप में बिहार का अगला मुकाबला 8 नवंबर को मध्यप्रदेश के साथ दिल्ली में खेली जाएगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

7 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago