पटना 22 दिसंबर: अतुल राज के नाबाद 98 रन की बदौलत हरकुलस सीसी ने बाटा सीसी को 8 विकेट से हराया। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में फतेहपुर ग्राउंड में खेले गए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के आज के मैच में बाटा सीसी टास जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी। बाटा सीसी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 197 रन बनाए।
जवाब में हरकुलस ने 31.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच धुआंधार बल्लेबाजी के लिए अतुल राज को प्रदान किया गया।वहीं पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज डीएमएस एकेडमी, पटना के ग्राउंड पर होने जा रहा है। जिसका पहला मुकाबला नवयुवा क्रिकेट क्लब बनाम पीएमसीएच के बीच खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर:
बाटा सीसी : (197/9, 40 ओवर), अंकित नाबाद 66, आयुष आनंद 36, अतिरिक्त: 22, उत्तम कुमार 3/45, विश्वास आर्या 2/48, अर्जुन 2/22 ।
हरकुलस सीसी: (199/2,31.5 ओवर), अतुल राज नाबाद 98, सीपी 35, अतिरिक्त 40, विकेट: राजू वेटनेरी 1/27, ओपी यादव 1/45 ।
कल का मैच
सीनियर डिवीजन: जीएसी बनाम पीएसी, फतुआ ग्राउंड, सुबह: 9:30 बजे ।
जुनियर डिवीजन: नवयुवा क्रिकेट क्लब बनाम पीएमसीएच, डीएमएस एकेडमी,सुबह: 9:30 बजे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…