कराटे

औरंगाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ गठित

औरंगाबाद 08 अक्टूबर: उच्च विद्यालय हसपुरा, औरंगाबाद में खेलप्रेमियों की एक बैठक हुई जिसमें औरंगाबाद जिला में बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए औरंगाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ का गठन किया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए नवगठित जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ए.एच.खान ने बताया कि नवगठित जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला के बालक व बालिका खिलाड़ियों के लिए एक सप्ताह का बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा।

औरंगाबाद जिला के दौरे पर पहुंचे बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर का भव्य स्वागत किया गया। नवगठित जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए गौरी शंकर ने कहा कि जिला संघ के गठन होने से यहाँ के खिलाड़ियों को भी जिला,राज्य,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सहभागिता करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण बिहार में बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने हेतु शीघ्र हीं अरवल,सासाराम,कैमूर,गया,नवादा,नालंदा,बक्सर,भोजपुर इत्यादि जिलों में से जिन जिलों की गतिविधियां शिथिल हो गई है उन जिलों की कमिटियों को भंग कर नयी जिला कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।
नवगठित औरंगाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ की

कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है :-

अध्यक्ष – इंतिखाब आलम,उपाध्यक्ष -शाहीन परवीन, सुनील सिंह,इमरोज़ अहमद, सुहेल अनवर, डॉ. जैद खान,लाल मुन्ना चौधरी,ओबैद अंसारी,सचिव -ए.एच.खान,संयुक्त सचिव – नीतू कुमारी, कुमारी उषा, रजनीकांत, अमजद अली खान, आबिद खान,उपेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष – अरशद अहमद, कार्यकारिणी सदस्य – नदीम,आकिब जावेद, मो.रजा अंसारी,नौशाद अहमद, आदित्य शर्मा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

7 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

11 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago