पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में
दुबई 11 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार दुबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया अब 14 नवंबर को फाइनल में इस मैदान पर ही न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी। बता दें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अभी तक इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी नहीं जीती है।
पाकिस्तान के 176 रनों के जवाब मे ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन 19 ओवर में ही पूरे कर लिए।
Share this content:


Post Comment