ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को किया आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप से बाहर,

ICC World Cup: अंडर-19 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सुपर लीग में पाकिस्तान को 119 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया है।ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड और अफगानिस्तान के पहले बर्थ हासिल करने के बाद अंतिम-चार में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 276 रन बनाने सफल रहा। पाकिस्तान अपने लक्ष्य का पीछा करने में शुरुआत से ही पीछे रहा और अंत में 157 रनों पर ढेर हो गया।

टीग वायली (71) और कोरी मिलर (64) ने शानदार बल्लेबाजी करके शनिवार को यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में अंडर-19 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सुपर लीग में पाकिस्तान को 119 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने में मदद की। कूपर कोनोली की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड और अफगानिस्तान के पहले बर्थ हासिल करने के बाद अंतिम-चार में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई।

वाइली और मिलर के अर्धशतक साथ ही कैंपबेल के अलावे के 47 रनों की वजह से ऑस्ट्रेलिया 50 ओवरों में 276/7 रन बनाने सफल रहा और यह पाकिस्तान के लिए बहुत अधिक साबित हुआ। तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी को छोड़कर, पाकिस्तान अपने लक्ष्य का पीछा करने में शुरुआत से ही पीछे रहा और अंत में 157 रनों पर आलआउट हो गया।

अब ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत और गत चैंपियन बांग्लादेश के बीच शनिवार को होने वाले फाइनल सुपर लीग क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

12 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

20 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago