Home Bihar गया जी की बेटी अवंतिका कुमारी का भारतीय अंडर-16 टीम में चयन

गया जी की बेटी अवंतिका कुमारी का भारतीय अंडर-16 टीम में चयन

by Khelbihar

गया जी : गया जी जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अवंतिका कुमारी, पुत्री अविनाश कुमार एवं सुमन कुमारी, का चयन भारतीय अंडर-16 बालिका बास्केटबॉल टीम के लिए किया गया है। वह 19 से 25 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर में आयोजित 15वें एशिया पैसिफिक कप 2026 में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अवंतिका ने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रदर्शन से पहले ही पहचान बनाई है। वह गया एवं बिहार अंडर-14 टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में MVP का सम्मान हासिल किया है।

गया जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सरवर अली ने अवंतिका के अंतरराष्ट्रीय चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अवंतिका की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन गया के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 गया जी की बेटी अवंतिका कुमारी का भारतीय अंडर-16 टीम में चयन

अपनी इस उपलब्धि पर अवंतिका ने कोच फैजान खान, तन्वी बरनवाल, रंजन कुमार, सागर अड्लखा और रोहित कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनके खेल सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अवंतिका के कोच फैजान खान ने कहा कि अवंतिका लगातार मेहनत कर रही हैं और प्रशिक्षण के प्रति उनका समर्पण उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अवंतिका अपने प्रदर्शन से देश और गया का नाम रोशन करेंगी।“गया से अंतरराष्ट्रीय मंच तक—अवंतिका कुमारी की यह उपलब्धि गया जिले के बास्केटबॉल के लिए गौरव का क्षण है।”

IMG-20260501-WA0009 गया जी की बेटी अवंतिका कुमारी का भारतीय अंडर-16 टीम में चयन

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े