Home Uncategorized बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन महिला व पुरुष टीम घोषित।

बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन महिला व पुरुष टीम घोषित।

by Khelbihar

पटना : तिरुपति ( आन्ध्र प्रदेश ) में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( पुरूष/महिला ) की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार टीम को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,उपाध्यक्ष-सह-नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष-सह-जीएसटी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल,सुजय सौरभ,निदेशक पवन कुमार केजरीवाल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,संयोजक डॉ.अरुण दयाल ने रवाना करते हुए शुभकामनाएं दीं। टीम आज पटना से तिरुपति के लिए बागमती एक्सप्रेस से रवाना हो गयी।

IMG-20260501-WA0009 बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन महिला व पुरुष टीम घोषित।

घोषित टीम इस प्रकार है-

पुरूष वर्ग – दीपक प्रकाश रंजन ( कप्तान ),आकाश कुमार ( मधेपुरा ),विनोद कुमार धोनी ( वैशाली ),सूरज कुमार,अंकित शर्मा ( नवगछिया ),राहुल कुमार, शशिकांत,संटू महाराज,मोनू कुमार ( एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ),रोहित कुमार ( पटना )। प्रशिक्षक – बादल कुमार ( मुजफ्फरपुर ),प्रबंधक- रवि रंजन कुमार ( वैशाली )।

महिला – प्रिया सिंह ( कप्तान ),वंदना कुमारी,प्रियंका कुमारी,निधि कुमारी ( वैशाली ),आरती कुमारी ( पटना ),युक्ता रानी,पूनम कुमारी ( बेगूसराय ),कुमकुम कुमारी,शबनम खातून ( पूर्वी चम्पारण ),प्रज्ञा भारती ( नवगछिया )।

प्रशिक्षक – राकेश रंजन ( पटना ), प्रबंधक – डॉ.रजनी गंधा ( पटना )।   तकनीकी पदाधिकारी– संतोष कुमार शर्मा ( मधुबनी ), लालेंद्र कुमार ( मधेपुरा ),नेहा रानी ( सुपौल )।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बिहार सीनियर बॉल बैडमिंटन महिला व पुरुष टीम घोषित।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े