मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत

मुजफ्फरपुर 5 अप्रैल:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।आज खेले गए मैच में प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में ही 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनुराग ने 48,इरफान ने 15,निखिल ने 13,शशि ने 15 ,सलमान ने 23 एवं दीपक ने नाबाद 21 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से सरफराज ने शानदार 4,प्रियांशु ने 2,रविवर्धन ने 2 एवं अन्नुप्रकाश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने 14 ओवर में ही जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सरफराज ने महज 26 गेंदों में ही नाबाद 59 रन बना डाले वही कृष्णकांत ने भी 54 एवं अमन ने 33 रन अपने टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सलमान ने 1 एवं अमन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के सरफाज को दिया गया।आज के अंपायर रवि कुमार एवं नितिन कुमार थे।वही स्कोरर के भूमिका में आर्यन एवं ऋषिकेश थे।कल का मैच बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम आर्यन सुपर किंग्स (आर डी एस कॉलेज)डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब (एल एस कॉलेज)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago