पटना। बाबू नंद सिंह मेमोरियल अंडर 15 अंतर स्कूल क्रिकेट का आयोजन दो जनवरी से होने जा रहा है. इसकी जानकारी आयोजन अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में सोलह स्कूली टीमों व क्रिकेट एकेडमी को प्रवेश दी जाएगी. सभी मैच लीग कम नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे.सभी मैच बीसीए क्रिकेट एकेडमी, संपतचक के मैदान पर खेल जाएगा.
टूर्नामेंट में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें उपाध्यक्ष विवेक कुमार, सचिव रोशन कुमार संटू और टेक्निकल हेड वरीय क्रिकेटर अनंत कुमार होंगे.उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन स्कूल स्तर के क्रिकेट को विकसित करने के लिए कराया जा रहा है.
बताया कि प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा. इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों दिया जाएगा. साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैटर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा.
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मोबाइल नम्बर 79-03148145 पे संपर्क कर सकते है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…