Loading Now
×

बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

पटना, 30 जून। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू होने जा रहा है। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल से होने जा रहा है।

श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है। फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 16 टीमे भाग ले रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए पहल करते हुए पौधरोपण अतिथियों के द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा और टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ऐसे प्रारूप में दर्शकों को भी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा विजेता और उपविजेता टीमों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। संतोष तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए फाउंडेशन लगातार प्रयासरत है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 7 = ?