Loading Now
×

बिहार आईपीएल का खिताबी मुकाबला कल गया टाइटंस और कटिहार नाइट राइडर्स के बीच।

पटना। सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च (स्पेक्ट्स) के तत्वावधान में खेले जा रहे बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल )का खिताबी मुकाबला ( डे-नाइट ) 30 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम राजवंशी नगर पटना में खेली जाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि बिहार आईपीएल का खिताब भिड़ंत अंडर – 13 आयु वर्ग में गया टाइटंस ( जीटी) और कटिहार नाइट राइडर्स ( केकेआर ) के बीच दोपहर 3:00 बजे से खेली जाएगी। जबकि अंडर -17 आयु वर्ग में गया टाइटंस ( जीटी ) और चंपारण सुपर किंग्स ( सीएसके ) के बीच सीधी भिड़ंत संध्या 6:00 बजे से होगी।

IMG-20260501-WA0009 बिहार आईपीएल का खिताबी मुकाबला कल गया टाइटंस और कटिहार नाइट राइडर्स के बीच।

इसके बाद दोनों आयु वर्ग के विजेता और उपविजेता टीम को पारितोषिक वितरण कार्यक्रम मैच समाप्त होने के उपरांत रात्रि 9 बजे से प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट ऑलराउंडर , और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द बिहार जैसे पुरस्कारों से अतिथिगणों की गरिमामय उपस्थिति में बिहार के भविष्य और प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 − 2 = ?