मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टरफाइनल में
पटना, 29 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 29 जून को खेले गए मैच में मालसलामी सीसी ने मूनलाइट सीसी को 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ मालसलामी सीसी ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मूनलाइट सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में मात्र 89 रन पर सिमट गई। मूनलाइट सीसी की ओर से साजिद आजम ने 15, मासूम ने 13 तथा गौरव कुमार और सार्थक सिंह ने 9-9 रन बनाए। टीम को 32 अतिरिक्त रन भी मिले।
मालसलामी सीसी की ओर यश राज और दिलखुश ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अमृत राज, अयान, श्रेयस और प्रणीत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जवाब में 90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालसलामी सीसी ने आक्रामक शुरुआत की। सलीम ने सिर्फ 11 गेंदों में 34 रन (5 चौके, 2 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली जबकि कप्तान यश राज ने 7 गेंदों पर 16 रन बनाए। नमन राज 22 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को 11 ओवर में जीत दिलाई।
मूनलाइट सीसी की ओर से वात्सल सहाय, पीयूष सिंह और सार्थक सिंह ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण टीम मैच नहीं बचा सकी।
संक्षिप्त स्कोर
मूनलाइट सीसी: 89 (24.5 ओवर), साजिद आजम 15, मासूम 13, अतिरिक्त 32 यश राज 3/19, दिलखुश 3/28, अमृत राज 1/16, अयान 1/12, श्रेयस 1/12, प्रणीत 1/1
मालसलामी सीसी: 90/3 (11 ओवर), सलीम 34, नमन राज नाबाद 22, यश राज 16, वात्सल सहाय 1/21, पीयूष सिंह 1/25, सार्थक सिंह 1/15
Share this content:



Post Comment