Loading Now
×

राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब में नए सत्र के लिए ड्रेस वितरण समारोह संपन्न

गया। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब में आज नए सत्र के अवसर पर ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाबोधि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर रणवीत राज, क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रेफाकत हुसैन खान, सचिव फहीम खान आदि माैजूद रहे।

समारोह के दौरान क्लब के सभी खिलाड़ियों को नए सत्र की आधिकारिक क्लब जर्सी भेंट की गई। अतिथियों ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद रेफाकत हुसैन खान एवं सचिव फहीम खान ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को नए सत्र की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में क्लब में ऑटोमैटिक बॉलिंग मशीन, इंडोर प्रैक्टिस सुविधा तथा आधुनिक जिम जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रशिक्षण व्यवस्था मिल सके।

IMG-20260501-WA0009 राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब में नए सत्र के लिए ड्रेस वितरण समारोह संपन्न

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 7 = ?