SSR T-20 U-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 2 जुलाई से,
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी 2 जुलाई से स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट Under 17, 2025-26 के पांचवां संस्करण का आयोजन किया जायेगा।
यह टूर्नामेंट सफेद बाॅल से रंगीन ड्रेस में खेला जायेगा। रंगीन ड्रेस टूर्नामेंट कमेटी के तरफ से प्रत्येक टीम को दिया जायेगा।यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह फाउंडेशन के संस्थापक रंजन रॉय ने बताया कि प्रत्येक मैच 20-20 ओवर के League Cum Knockout के आधार पर खेले जायेंगे। कुल 12 टीम को एंट्री दी जाएगी। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।
फाउंडेशन के महासचिव शंकर राॅय ने बताया कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता तथा उप विजेता टीमों को ट्राफी सहित कई पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन आफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने हेतु आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें रंजन रॉय से 9504267529 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Share this content:



Post Comment