Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में रिशित का शानदार दोहरा शतक, बारिश से मैच बाधित

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज दो मैच खेले गए जो भारी बारिश के कारण दोनों बेनतीजा रहे और सभी टीमों में बराबर अंक बाट दिए गए।

स्थानीय ई टी सी मुसहरी के मैदान में आइडियल क्रिकेट एकेडमी बी बनाम दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में एक विकेट खोकर 332 रन बनाए जिसमें रिशित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्के और 33 चौके की मदद से नाबाद 240 रन बनाए वही समीर ने भी शानदार 63 रनो की बेहतरीन पारी खेली दोनों ओपनर ने रिकॉर्ड 332 रनो की शतकीय साझेदारी की।

IMG-20260501-WA0009 मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में रिशित का शानदार दोहरा शतक, बारिश से मैच बाधित

वही दुसरे मैच जो बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी बी के बीच खेला गया जिसमें बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए जिसमें रमेश ने शानदार 85 रन बनाए वही मध्यांश ने 23,अभिषेक ने नाबाद 20 एवं आशु ने 14 रन बनाए।

गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी बी के लिए अंकित ने 2,रोहित ने 2,शांतनु ने 1,खान ने 1,रौनक ने 1,एवं शांतनु ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की

इसी दौरान भारी बारिश हो गई और दोनों ही मैच बाधित हो गई बाद में अंपायर द्वारा अंकों का बंटवारा कर दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 2 = ?