Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ट्रैम्फेंट सीसी विजयी

पटना, 27 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 के मुकाबले में ट्रैम्फेंट सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनीसाबाद सीसी को 6 विकेट से पराजित कर दिया। पहले गेंदबाजों ने अनीसाबाद को कम स्कोर पर समेटा, फिर बल्लेबाजों ने महज 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनीसाबाद सीसी की पूरी टीम 21.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। सत्य प्रकाश ने 26, संजय कुमार मिश्रा ने 25 और रजनीश कुमार ने 9 रन बनाए। ट्रैम्फेंट सीसी की ओर से आदर्श ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके। रोहित झा ने 3 विकेट, जबकि मयंक कुमार और आदित्य राज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ट्रैम्फेंट सीसी विजयी

104 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रैम्फेंट सीसी ने 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 105 रन बना लिए। अर्पित राज ने केवल 12 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की विस्फोटक पारी खेली। अभिजीत राज ने 26 और रोहित झा ने नाबाद 15 रन बनाए। अनीसाबाद की ओर से रजनीश कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि रणजीत कुमार को 1 विकेट मिला। विजेता टीम के रोहित झा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

अनीसाबाद सीसी: 103 ऑल आउट (21.5 ओवर), सत्य प्रकाश 26, संजय कुमार मिश्रा 25, आदर्श 5/17, रोहित झा 3/22

ट्रैम्फेंट सीसी: 105/4 (13.3 ओवर), अर्पित राज नाबाद 31 (12), अभिजीत राज 26, रोहित झा नाबाद 15, रजनीश कुमार 3/29

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 3 = ?