Loading Now
×

बिहार आईपीएल के फाइनल में गया टाइटंस और चंपारण सुपर किंग के बीच भिड़ंत 30 को  

  • . बिहार आईपीएल में प्रियांशु राज के शतकीय सुनामी से राजगीर रॉयल्स पस्त, हिमांशु राज ने किया आरसीबी को ध्वस्त ।
  • . 30 जून को बिहार आईपीएल के डे-नाइट फाइनल में गया टाइटंस और चंपारण सुपर किंग के बीच सीधी भिड़ंत 

पटना। राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम दानापुर में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में खेले जा रहे बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) में आज अंदर -17 आयु वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।

खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गया टाइटंस ने राजगीर रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित कर बिहार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। राजगीर रॉयल्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 53 गेंद पर नाबाद 92 रन की विस्फोटक पारी और चंदन राज की 28 रनों की उपयोगी पारी के सहारे निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

IMG-20260501-WA0009 बिहार आईपीएल के फाइनल में गया टाइटंस और चंपारण सुपर किंग के बीच भिड़ंत 30 को  

गया टाइटंस के कप्तान प्रियांशु राज ने सर्वाधिक चार बल्लेबाजों को अपनी गति का शिकार बनाएं जबकि शान को एकमात्र सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन कप्तान प्रियांशु राज ने एक छोर पर डटे रहें और केवल 56 गेंद पर 11 चौका और 5 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद शतकीय सुनामी पारी खेलकर राजगीर रॉयल की टीम के जबड़ों से फाइनल का टिकट छीन लिया।राजगीर रॉयल्स के गेंदबाज विराट यादव ने चार विकेट चटकाए जब की सनी ने दो बल्लेबाजों को चंदन और प्रत्यूष ने एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन इस रोमांचक मुकाबला में गया टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज प्रियांशु राज के हरफनमौला सुनामी के सामने राजगीर रॉयल्स एक विकेट से पस्त हो गया।

प्रियांशु राज के नाबाद शतकीय प्रहार और 4 विकेट हासिल कर हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल चैलेंजर बेगूसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में चंपारण सुपर किंग के गेंदबाजों के सामने 89 रन पर घुटने टेक दिए।

आरसीबी के बल्लेबाज आरव आर्य ने 21 रन जब की ऋतु राज ने 16 रन का योगदान दिया। वही सीएसके के गेंदबाज अभिनव सिंह और कप्तान हिमांशु राज ने तीन-तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि धनु को एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के कप्तान सलामी बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी हिमांशु राज ने 14 गेंद पर पांच छक्के और दो चौके जड़ते हुए 41 रन की धुआंधार शुरुआत दिलाकर आरसीबी को ध्वस्त कर दिया।जबकि आशीष ने तीन छक्के और तीन चौके के सहारे केवल सात गेंद में 32 रन ठोक डालें वही अदीद युसूफ ने नाबाद 13 रन की पारी खेलते हुए सीएसके को 9 विकेट से जीत दिलाते हुए फाइनल में प्रवेश कराया। आरसीबी के एकमात्र गेंदबाज शुभम को एक सफलता हाथ लगी।

हरफनमौला खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज कप्तान हिमांशु को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

बिहार आईपीएल अंडर -17 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला 30 जून 2026 को राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में गया टाइटंस और चंपारण सुपर किंग के बीच डे-नाइट मुकाबला संध्या 6:00 बजे से खेली जाएगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?