प्रथम राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क सीए बना उपविजेता।

Khelbihar.com

Patna: बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा पटना के शाखा मैदान में आयोजित प्रथम राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी क्रिकेट अकादमी ने बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से पराजित किया!


वाईसीसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया! पहले बल्लेबाज़ी करते करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजों ने 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाये!जबाब में खेलते हुए वाईसीसी के बल्लेबाजों ने 23.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 181 रन बना कर अपनी टीम को 7 विकेट से विजयी बना दिया!


फाइनल मैच समाप्ति के बाद आयोजित समारोह में विजेता टीम के खिलाडियों को संजय कैरोल (मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय) ने और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को दिनेश कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह (न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय) पुरस्कृत किया!समारोह में समाज सेवी रंजीत कुमार सिंह, सीनियर कोच देवकी नंदन दास, सीनियर कोच रंजीत भट्टाचार्य और क्रिकेट कोच संतोष कुमार मौजूद थे!


सभी का स्वागत आयोजन सचिव राजीव कुमार सिंह (अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय) ने किया!
मैन ऑफ द फाइनल – मोहित (वाईसीसी)
बेस्ट बैट्समैन – अभ्युदय सिंह (बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी)
बेस्ट बोलर – अमर्त्य (वाईसी)
बेस्ट फील्डर – प्रखर ग्यान (बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी)
उदीयमान खिलाड़ी – आयुष सिन्हा (बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-आयुष पटेल (बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago