राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर नौगछिया में शुरू

Khelbihar.com

नौगछिया।। शुक्रवार 24 मई से रेलवे ग्राउंड,थाना बिहपुर ( नवगछिया ) मेंं शुरू किया गया राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में 14 बालक एवं 14 बालिका जूनियर बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे हैैं प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 10 बालक व 10 बालिका खिलााड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया जायेगा।

इनसे जो 10 बालक और 10 बालिका का चयन किया जाएगा वह मणिपुर की इम्फाल में 5 से 9 जून तक आयोजित होने वाली 65वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।।

नौगछिया में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 28 मई को किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नवोदित व उभरते हुए खिलाड़ी भाग ले रहें हैं।

पाँच दिवसीय इस राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, बिहपुर के पूर्व विधायक ई.कुमार शैलेंद्र, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर तथा प्रदेश मंत्री युवा भाजपा गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अतिथियों का स्वागत नवगछिया जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-जिला पार्षद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।

इस अवसर पर भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम,जिला वुडबॉल संघ के सचिव बबलू कुमार मोदी, राज किशोर साह,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, रवि राहुल कुमार,सन्नी कुमार, अविनाश कुमार, अमन कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago