मेजबान ढाका को 56 रनों से हरा बलिया सेमीफाइनल में।

ढाका : विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित योगी अखिलेश्वर दास राज्यस्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मेजबान ढाका और बलिया बीच खेला गया।

बलिया के कप्तान रोहित रंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20.5 ओवर में ऑल आउट होकर 203 रन बनायी जिसमें मुरारी ने सर्वाधिक 49,अमन यादव ने 32 रनों का योगदान दिया।ढाका के तरफ से कादिर ने सर्वाधिक 4 और कप्तान सेराज अनवर ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी ढाका की टीम 19.4 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमें मुकुल रंजन ने सर्वाधिक 45,निखिल 17 एवं आर्यन रहमान खान ने 18 रन बनाये।बलिया के तरफ से मुरारी सर्वाधिक 3 एवं दीपक और लोकेश ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलिया के खिलाड़ी मुरारी को विजयी क्रिकेट क्लब के सचिव प्रदीप गुप्ता “मुन्ना” एवं उपाध्यक्ष हामिद रजा के हाँथो दिया गया।अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश एवं टीपू सिंह रहे।कमेंट्री लिटिल गुरु,आकाश और असलम ने की।स्कोरिंग दीपक और आमिर ने की।
कल पहला सेमीफाइनल बलिया और गया के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष हारून खान,सचिव प्रदीप कुमार टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना सिंह कोषाध्यक्ष राजमंगल पटेल,मार्गदर्शक सनाउल्लाह खान भोला खान,जारुन खान,अतुल गुप्ता,पप्पू चौधरी,समीम खान,,संजय सिंह,नवीन राज,अशरफ खान,शाहिद खान,हिफजुर्रहमान,आले खान,अमजद खान,आजम खान,विमल कुमार,रिजवान, इश्तेयाक,सैफ,निखिल,आमिर,दीपक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago