किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में बालू बस्ती एवं यूनाइटेड सीसी विजयी।

किशनगंज 02 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज दो मैच खेला गया पहला मैच बालू बस्ती क्रिकेट क्लब बनाम रुईधासा खानका क्रिकेट क्लब के बीच खेला ।

गया जिसमें रुईधासा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए जिसमें वसीम अंसारी ने नाबाद 91 रन एवं आसिफ अंसारी ने 16 रनों का योगदान दिया वहीं रुईधासा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विजय कुमार साह ने एक विकेट एवं शाहबाज ने एक विकेट हासिल किया ।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुईधासा खानका 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी जिसमें साधु रहमान ने 35 रन एवं जॉनी ने 22 रनों का योगदान दिया वहीं बालू बस्ती की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईसार आलम ने दो विकेट एवं अहमद रजा ने दो विकेट हासिल किए ।

नाबाद 91 रन बनाने वाले वसीम अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच वसीम अंसारी को जिले के सीनियर खिलाड़ी दीपक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

वहीं दूसरा मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम किंग्स इलेवन जीसीसी के बीच खेला गया जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए जिसमें रोहित ने नाबाद 110 रन एवं राहुल ने 82 रनों का योगदान दिया ।

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन जीसीसी 17.3 ओवर में 66 रन ही बना सके जिसमें रोहन ने 17 रन एवं नियामत ने 8 रनों का योगदान दिया वहीं यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 3 विकेट आकाश में 1 विकेट हासिल किया।

शानदार नाबाद 110 रन 3 विकेट लेने वाले रोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच रोहित को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago