किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में बालू बस्ती क्रिकेट क्लब

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2021- 22 बी डिवीजन का आज पहला क्वार्टर फाइनल बालू बस्ती क्रिकेट क्लब बनाम किंग्स इलेवन पवाखाली के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें बालू बस्ती ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पवाखाली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए जिसमें आशीफ ने 31 रन एवं मतलूब ने 30 रनों का योगदान दिया वहीं बालू बस्ती क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहेब ने दो विकेट एवं अहमद रजा ने एक विकेट हासिल किया

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालू बस्ती क्रिकेट क्लब ने 16.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अहमद रजा ने 24 रन एवं रजी ने 23 रनों का योगदान दिया वही पवाखाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए यासिफ ने दो विकेट एवं अकमल ने 1 विकेट हासिल किया।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 24 रन एवं 1 विकेट लेने वाले अहमद रजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के मैच में अंपायर थे गणेश साह एवं नवजेश प्रतीक वही स्कोरर थे आसिफ आलम।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago