उत्तराखंड क्रिकेट

IND vs BAN:- बांग्लादेश ने टी-20 में भारत को पहली बार हराया,

Khelbihar.com

दिल्ली:: बांग्लादेश ने भारत को तीन टी-20 की सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। यह मैच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फील्डिंग और गलत डीआरएस फैसलों को हार का कारण बताया। जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत के गलत डीआरएस फैसले का रोहित ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि वे अभी युवा हैं। उन्होंने सिर्फ 10-12 टी-20 खेले हैं। उन्हें सीखने में समय लगेगा।

मैच के दौरान युजवेंद्र चहल की गेंद को सौम्य सरकार ने खेलना चाहा था, लेकिन वह गेंद विकेटकीपर पंत के हाथों में चली गई। पंत को लगा की सरकार कैच आउट हो गए हैं और उन्होंने अपील की। रोहित ने पंत से पूछा कि उन्हें इस विकेट का यकीन है तो उन्होंने हामी भर दी। डीआरएस लिया गया, लेकिन गलत निकला। इस वक्त रोहित शर्मा के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।

‘गेंदबाज और विकेटकीपर पर भरोसा करना होता है’ और डीआरएस का फ़ैसल

दूसरी बार मुशफिकुर रहीम के खिलाफ डीआरएस लिया गया था, जो गलत निकला। इस पर बात करते हुए रोहित ने कहा, ‘‘यह रिव्यू मैंने ऋषभ पंत के कहने पर नहीं लिया था।’’ रोहित ने कहा, ‘‘जब आप सही स्थिति में नहीं होते हैं तो आपको अपने गेंदबाज और विकेटकीपर पर भरोसा करना होता है ताकि फैसला लिया जा सके।’’

भारत ने दिया था 149 रन का लक्ष्य t-20 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 149 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में बांग्लादेश टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसके लिए मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 60 और सौम्य सरकार ने 39 रन की पारी खेली। सरकार ने रहीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की थी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago