बांग्लादेश टीम न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में हराकर रचा इतिहास,पहले टेस्ट में दर्ज की शानदार जीत

न्यूजीलैंड 05 जनवरी: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को उसके घर न्यूजीलैंड में ही किसी भी फॉर्मेट में हराया हो.

पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 458 रनों का विशाल स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड से एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

दूसरी पारी में कीवी टीम सिर्फ 169 रनों पर सिमट गई और इस तरह से बांग्लादेश को सिर्फ 40 रनों का टार्गेट मिला जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।मेजबान टीम ने मेहमानों के सामने 40 रनों का टार्गेट रखा था और इसे बांग्लादेश ने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

एबादत हुसैन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह खेल के आखिरी दिन बांग्लादेश ने कीवी टीम को 8 विकेटों से हरा दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago