बरबीघा क्रिकेट क्लब SSR T20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Championship लीग 2023 का पहला सेमी फाइनल मैच क्रिकेट स्ट्राइकर राजीव नगर पटना और बरबीघा क्रिकेट क्लब शेखपुरा के बीच खेला गया।

जिसमें बरबीघा क्रिकेट क्लब की टीम ने क्रिकेट स्ट्राइकर, पटना की टीम को 11 रनों से हरा दिया। उत्पल कुमार के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (3 ओवर में 25 रन देकर 5 महत्वपुर्ण विकेट) के लिये आज के मुख्य अतिथी SSR के संस्थापक शंकर राय के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में बरबीघा क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरबीघा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आर्यन अमन 36 रन, चहल 33 रन, और सूरज 29 रन की सहायता से 153 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाई।वही क्रिकेट स्ट्राइकर राजीव नगर की टीम के तरफ से आयुष 2/15, अरुण 2/22, गौरव 1/28।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी क्रिकेट स्ट्राइकर राजीव नगर की टीम 20 ओवर में अनमोल सिंह 63 रन, अमित राज 25 रन और सूरज 22 रन की पारी की मदद से 142 रन 10 विकेट के नुकसान पर बना पाई।वहीं बरबीघा क्रिकेट क्लब की टीम से उत्पल ने 5, आर्यन नेे 2, सूरज ने 1, और विजेता ने 1 विकेट लिये।

आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सोनपुर के समाज सेवक भोले सिंह, अमरेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, कुनाल शर्मा और अमित कुमार के द्वारा खिलारियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई।

संक्षिप्त स्कोर-

बरबीघा क्रिकेट क्लब, शेखपुरा- 153/9 (20 over) आर्यन 36 रन, चहल 33 रन, सूरज 29 रन।
आयुष – 2/15, अमन 2/22, गौरव 1/28

क्रिकेट स्ट्राइकर, राजीव नगर, पटना- 142/10 (20 over) – अनमोल 63 रन, अमित 25 रन, सूरज 22 रन ।
उत्पल 5/25, आर्यन 2/14, सूरज 1/42।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago