सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार की लगातार दूसरी हार,बड़ौदा ने बिहार को 36 रनो से हराया

इंदौर : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार की एक और हार हो गई है। बिहार की टीम का मुकाबला आज बड़ौदा के साथ खेला गया जिसमे 36 रनो से बिहार को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले बिहार की टीम हिमाचलप्रदेश से हार चुकी है जबकि नागालैंड के खिलाफ एकमात्र जीत दर्ज की है।

आज के मुकाबले में बड़ौदा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में विष्णु सोलंकी के 39 रन,कप्तान अबंती रायडू के नाबाद 52 रन और भानु पनिया के नाबाद 23 रन तथा कुणाल पण्ड्या के 16 रनो के मदद से 5 विकेट खोकर 156 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबजी में बिहार के अनुज राज को दो विकेट ,अभिजत,सचिन और प्रताप को एक एक विकेट मिला।

157 रनो के लक्ष्य के जबाब में उतरी बिहार की टीम सचिन कुमार सिंह के 38 रन ,प्रताप 27 रन,शकिबुल गणि के 21 रन और पियूष सिंह के 18 रनो के मदद से निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में बड़ौदा के रथवा को तीन विकेट,कुणाल पांड्या को दो विकेट मिला। इस तरह बिहार का यह दूसरा हार है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago