Bihar Corporate Cricket League का उद्घाटन मुकाबला बासा ने किया अपने नाम

Patna: बिहार की राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में मंगलवार को कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबला बासा और पीपीएस के बीच खेला गया।

रोमांचक उद्घाटन मुकाबले में बासा ने पीपीसीए को 6 रन से पराजित किया। टॉस बासा ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बासा ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बनाये। जवाब में पीपीएस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी। बासा के मनोज कुमार प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर रहे जबिक प्रभात कुमार बेस्ट बैटर बने। सबों को अंशुल होम्स प्रा. लि. के सीएमडी राहुल सिंह ने पुरस्कृत किया।

इससे पहले लीग का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आईएएस प्रत्यय अमृत (प्रधान सचिव, पथ निर्माण व स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर लीग की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:

बासा: 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन, मृणायक 23,मनोज कुमार 15, शांत कुमार ने 14, प्रभात कुमार नाबाद 23, अभिषेक 15, अतिरिक्त 20, विकेट: अभिजीत रंजन 1/5, परमेश्वर यादव 1/24 संजय कुमार 2/22 ।

पीपीएसए: निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन , राहुल पराग 17, रंजीत सिंह 14, अभिजीत रंजन नाबाद 21, राहुल शाह 22 रन , विकेट: अभिषेक 1/18, मुकुल पंकज मणि 1/28, मनोज कुमार 2/16 सुनील कुमार 2/24

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago