बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ललन बाबू मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एनकेएमएन हाई स्कूल को 71 रन से हराया। एक अन्य प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गर्दनीबाग इलेवन ने सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन को दस विकेट से हराया।

ललन बाबू फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाये। जवाब में एनकेएमएन हाईस्कूल की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। विजेता टीम के अनिकेत श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर सुनील कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे एक अन्य मैच में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 15.5 ओवर में 63 रन बनाये। जवाब में गर्दनीबाग इलेवन की टीम 5 ओवर में बिना विकेट खोकर 69 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। जीशान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर बैजनाथ प्रसाद ने प्रदान किया।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बनाम द अर्थ पब्लिक स्कूल के बीच खेला जायेगा। फाइनल मुकाबला छह जून को खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच

वासवन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन अनिकेत श्रीवास्तव 54 रन, अमर्त्य वर्मा 36 रन, राज किशोर 33 रन, शशि कुमार 19 रन, अतिरिक्त 11 रन, अभियुदय 3/31,आरव झा 2/50, संचित 2/20, अर्जुन 1/35, रन आउट-1

एनकेएमएन हाईस्कूल : 25 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन, प्रियरंजन 30 रन, अतिरिक्त 51 रन, अनिकेत श्रीवास्तव 3/22, राज किशोर 2/13, सुमित 1/10, शिवम 1/15

दूसरा मैच
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन : 15.5 ओवर में 63 रन पर ऑल आउट चंदन 20 रन, प्रिंस 20 रन, अतिरिक्त 12 रन, जीशान 5/20, सत्यम 2/6, रिषभ 1/3, कार्तिक 1/13, रन आउट-1
गर्दनीबाग इलेवन : 5 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट प्रिंस 42 रन, अनमोल 17 रन, अतिरिक्त 10 रन,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago