Loading Now
×

सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी जीती

पटना, 5 सितंबर: स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया।

एक अन्य मैच में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने अंपायर के फैसले के खिलाफ मैदान छोड़ दिया तो अंपायर से क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को विजेता घोषित किया।

पहले मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 112 रन बनाये। जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 114 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने आयुष पटेल को मैन ऑफ द मैच का रंजीत कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के खिलाफ मैदान छोड़ दिया। गया यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अंपायर के फैसले से नाराज हुए और मैदान छोड़ दिया इस समय क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस द्वारा दिये 130 रन के लक्ष्य के जवाब में गया ने 15.4 ओर में छह विकेट पर 81 रन बनाये थे। गया की टीम के मैदान छोड़ने के बाद अंपायर ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को विजेता घोषित कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 112 रन, कुमार शान 36 रन, अभिनव 26 रन, अतिरिक्त 29 रन, आयुष पटेल 4/23, हरिओम 2/29, अमर्त्य 1/19, रन आउट-2
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 15.2 ओवर में चार विकेट पर 114 रन, अमर्त्य 48 रन, आयुष पटेल 14 रन, सोनू 15 रन, अतिरिक्त 31 रन, अभिनव 3/30,हिमांशु 1/27

दूसरा मैच

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस : 21 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन, आदित्य 40 रन, सुमित 31 रन, अग्रणी 24 रन, अतिरिक्त 20 रन, निखिल 3/12, राहुल 2/29, विकास 2/46, रन आउट-2
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 15.4 ओवर में छह विकेट पर 81 रन, निखिल 44 रन, राहुल 24 रन, नितिन 3/26, आयुष 1/20, रन आउट-2

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 2 = ?