Loading Now
×

लातेहार जिला स्कूल क्रिकेट लीग के लिए रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर से शुरू

लातेहार:  स्कूली क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2022 -23 का ऑनलाइन निबंधन 12 सितंबर 22 से 15 सितंबर 22 तक होगा । उक्त आशय की जानकारी देते हुई लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार सत्र 2022 -23 के लिए क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ी का ऑनलाइन निबंधन किया जाना है ।

 जिला भर के सरकारी गैर सरकारी स्कूल , कॉलेज ताथा  अन्य शिक्षण संस्थान के खिलाड़ी अपने टीम के साथ निबंधन करवा ले। वही जिला भर के सभी स्कूलों कॉलेज , शिक्षण संस्थान के निदेशक ,  प्राचार्य से आग्रह किया है कि 12 से 15 सितंबर 2022 तक अपने खिलाड़ी ताथा संस्थान का ऑनलाइन निबंधन जिला खेल स्टेडियम लातेहार में स्थित संघ के कार्यालय में दिन के 11 बजे से 3 बजे तक करवा सकते हैं ।
वही निबंधन के लिए खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक , तीन वर्ष का मार्कशीट , स्कूल बोनाफाइड ताथा दो पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आएंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 1 = ?