पटना, 13 मार्च: गोलघर मीडिया वेंचर्स द्वारा आयोजित मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड ने लीड्स इंटरनेशनल स्कूल को 22 रन से पराजित कर अपना खिताबी अभियान शुरू किया।
कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां ( विक्रम) द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में आज मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर पर टॉस जीतकर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। गौरव ने सर्वाधिक 47 रन 8 चौका के सहारे बनाए। जवाब में लीड्स इंटरनेशनल स्कूल के बल्लेबाज 25 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बना सके। फलस्वरूप यह.मैच बसावन पार्क रेड ने 22 रन से जीत लिया। विजेता टीम के गौरव को मैन आफ द मैच कि पुरस्कार पूर्व अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और लोहिया नगर माउंट कोर्मेल स्कूल के स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड 25 ओवर में 9 विकेट 166 रन- गौरव 47, आयूष सिंह 18, अतिरिक्त 46, करण 3/28, नवनीत 2/29, जय 1/15, सुभाष 1/24, अंश 1/26, रन आउट 1,
लीड्स इंटरनेशनल स्कूल 25 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन सत्यम राज 28, सुभाष 21, आकाश 19, अतिरिक्त 26, यश प्रताप 4/24, गौरव 3/22, अरुण झा 1/29, रन आउट 1,
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…