कराटे

Baseball Association Of Bihar का चुनाव 30 जून को,कुल 5 पदों पर होगा चुनाव

PATNA 24 जून: भारत मे बेसबॉल का खेल धीरे-धीरे चर्चित होता जा रहा है। भारत के लोग इस खेल को भी अब प्रोफेशनल खेल की तरह देख रहे है। अगर बिहार की बात करे तो बिहार में बेसबॉल को लेकर लोगों काफी उत्साह और जुनून है। कई खिलाड़ियों ने तो इस खेल से अपना नाम बनाया है।
बेसबॉल की इतिहास की बात की जाए तो साल 1846 में शुरु किया गया बेसबॉल इंग्लैंड की देन है। मगर बाद में इसमें कुछ बदलाव करके उत्तर अमेरिका में भी खेला जाने लगा और फिर ये संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बन गया। उस समय बेसबॉल उत्तर अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, कैरिबीन, इस्ट एशिया में सबसे ज्यादा खेला जाता था।
बाद में बेसबॉल को ओलंपिक में शामिल किया गया और बेसबॉल की पिच डायमंड शेप में होती है, जिसके 4 बेस होते हैं। बेसबॉल में भी एक खास तरह का बैट और बॉल होता है लेकिन वो क्रिकेट से बिल्कुल अलग होता है। बैट रॉड की तरह दिखाई देता है और उससे बॉल को हिट किया जाता है।
अगर भारत मे बेसबॉल के इतिहास की बात की जाए तो एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 1983 में हुई और दिल्ली में 1985 में भारत की पहली राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप हुई। उसी साल बिहार को भी बेसबॉल फेडरेशन से मान्यता प्राप्त हुआ।
बिहार में बेसबॉल को लाने वाले कोई और बल्कि बिहार क्रिकेट जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अजय नारायण शर्मा ने बिहार में बेसबॉल के खेल को लाया और खिलाड़ियों को उस खेल के बारे में बताया। बिहार के कई खिलाड़ी बेसबॉल से नेशनल और इंटरनेशनल खेल चुके है।
आपको बात दे कि आगामी 30 जून को बिहार में बेसबॉल का चुनाव होना है। जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर चुनाव होना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago