पटना : मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पटना में 6 अक्टूबर 2026 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र को लेकर रणजी और अंडर-23 टीम के गठन के लिए चयन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। बीसीए की ओर से कैंप के लिए जारी की गई सूची में शामिल लगभग सभी खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

BCCI से बुलाए गए चयनकर्ताओं की निगरानी में हुआ चयन
रणजी और अंडर-23 टीम के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया को BCCI से बुलाए गए चयनकर्ताओं की निगरानी में संपन्न कराया गया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता, फिटनेस, अनुशासन और मैच परिस्थितियों में उनकी क्षमता का आकलन किया। खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और खेल के विभिन्न पहलुओं में प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया।
बीसीए की ओर से कैंप के लिए पहले ही खिलाड़ियों की सूची जारी की गई थी। उसी सूची के आधार पर आज खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयन के बाद प्रदर्शन के आधार पर रणजी और अंडर-23 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। U23 के लिए खिलाड़ियों का चयन 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर 2026 दो दिनों रहा, वहीं रणजी के लिए 6 अक्टूबर यानि एक दिन का रहा।
रणजी टीम के सामने 11 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश की चुनौती
बिहार की रणजी टीम आगामी रणजी ट्रॉफी मुकाबले से अपने घरेलू सत्र की शुरुआत करेगी। बिहार का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 से उत्तर प्रदेश के खिलाफ निर्धारित है। यह मुकाबला राजगीर स्थित नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजगीर में पहली बार होगा BCCI का घरेलू मुकाबला
राजगीर का नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। इस मैदान पर इससे पहले कोई आधिकारिक घरेलू क्रिकेट मुकाबला आयोजित नहीं हुआ है। 11 अक्टूबर को बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच होने वाला रणजी मुकाबला इस मैदान पर आयोजित होने वाला पहला BCCI घरेलू क्रिकेट मुकाबला होगा।

इस मुकाबले के साथ बिहार में BCCI द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के नए सत्र की शुरुआत भी होगी। राजगीर जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थान पर बने इस आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार रणजी मुकाबले का आयोजन बिहार क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बीसीए द्वारा आयोजित आज की चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की अच्छी उपस्थिति रही। रणजी टीम के लिए कैंप सूची में शामिल सभी खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की, जबकि अंडर-23 वर्ग में भी लगभग सभी सूचीबद्ध खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
अब चयनकर्ताओं की रिपोर्ट और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद बिहार की रणजी टीम 11 अक्टूबर से राजगीर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
राजगीर के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार रणजी मुकाबले का आयोजन होने से बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। यह मुकाबला न सिर्फ बिहार के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत करेगा, बल्कि राजगीर के इस नए क्रिकेट मैदान को भी आधिकारिक BCCI घरेलू क्रिकेट के नक्शे पर स्थापित करेगा।
Share this content: