पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने कर्नल सी के नायडू अंडर -23 टीम की घोषणा कर दी हैं जल्द ही रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार रणजी टीम की भी घोषणा की जाएगी। उक्त जानकरी बीसीए अपने वेबसाइट पर देते हुई खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर सूचना भी जारी की हैं।
सूचना में कहा गया हैं कि ” BCCI की कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी (पुरुषों की U-23) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि वे प्लेयर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए 07 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ऑफिस, 45-C, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना-13 में रिपोर्ट करें।सभी संबंधित खिलाड़ियों को निर्देश दिया जाता है कि वे समय पर रिपोर्ट करें और रजिस्ट्रेशन की फॉर्मैलिटी पूरी करने के लिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाएं।

अंडर -23 टीम इस प्रकार है
- शिवम राज,
- देवांश अश्वाल,
- पवन कुमार राय,
- कुमार श्रेय,
- आयुष आनंद,
- प्रखर ज्ञान,
- यश प्रताप,
- मोहम्मद तौफिक (उपकप्तान),
- यशस्वी शुक्ला (विकेटकीपर),
- आदित्य राज (कप्तान),
- सुमन कुमार,
- उत्कर्ष कुमार,
- सुधांशु कुमार,
- वासुदेव प्रसाद सिंह,
- राहुल कुमार,
- बादल कनौजिया,
- प्रशांत कुमार।

स्टैंड बाई में :
- आदित्य शिवम,समरजीत कुमार, भास्वन, हर्षित आनंद, आदित्य कुमार, सौरभ सिंह, अनुज राज सिंह, रिंकल तिवारी, प्रियांशु, हन्नी सिंह।
Share this content: