BCA Inter District Cricket Central Zone :मो आलम के शतक से समस्तीपुर विजयी

  • समस्तीपुर ने सहरसा को 23 रनों से पराजित किया।
  • समस्तीपुर के मो आलम में शानदार शतक लगाया

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी स्टेडियम में आयोजित सेंट्रल जोन हेमन ट्रॉफी में आज का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला गया सहरसा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

समस्तीपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 305 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से मो आलम ने शानदार शतक लगाते हुए 132 रनों का योगदान किया वही आलोक कुमार ने 63 रन बनाए जबकि सहरसा की ओर से मो साहिल राज ने 2 विकेट प्राप्त किए और पंकज कुमार यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी सहरसा की टीम 49 वे ओवर में 282 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। सहरसा की ओर से प्रिंस कुमार ने 70 रन बनाए और अंकित सिंह ने 66 रन बनाए और वही समस्तीपुर की ओर से राहुल ने 3 विकेट प्राप्त किया और सुमन कुमार ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत समस्तीपुर की टीम ने सहरसा को 23 रनों से पराजित किया।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमैन सह सेंट्रल जोन के कन्वेनर और निरंजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के मो आलम को शानदार शतक बनाने पर प्रदान किया गया इस मैच के मुख्य एंपायर संजय मुरार और वेद प्रकाश थे ऑब्जर्वर के रूप में हरप्रीत सिंह सलूजा मौजूद थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे ऑफलाइन स्कोरर के रूप में पल्लव थे। कल का मुकाबला खगरिया और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago