बेगूसराय : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेण्ट्रल जोन में सहरसा एवम् खगड़िया के बीच का मैच ड्रा हो गया ।
सहरसा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया ।एक ओवर का खेल होने के बाद ही वर्षा के कारण खेल रोकना पड़ा ।जब दो घंटे के बाद खेल फिर से शुरू हुआ तो मैच का ओवर घटा के पैंतीस -पैंतीस का कर दिया गया। सहरसा की टीम अमन राज के 15 रन एवम् दानिश ख़ान के 14 रन एवम् बासित अंसारी के नाबाद 13 रन की बदौलत 23 ओवर में छह विकेट के नुक़सान 70 रन पे खेल ही रही थी कि फिर से मूसलाधार बारिश हुई और खेल को बीच में ही रोकना पड़ा ।खगड़िया टीम की तरफ़ से गेंदबाज़ी करते हुए आदित्य ने तीन ,आलोक ,संयोग एवम् सूरज ने एक -एक विकेट झटके ।
मैदान पूरी तरह गीला हो जाने के कारण खेल फिर से शुरू नहीं हो पाई ।जिसके कारण दोनों ही टीम को एक -एक अंक दे दिया गया ।इस अवसर पे बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी के चेयरमेन मृतुंजय कुमार वीरेश , जितेन्द्र कुमार ,बेगूसराय टीम के कोच मुरारी कुमार मौजूद थे ।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर वेद प्रकाश एवम् अमित रंजन निर्णायक की भूमिका में थे ।मैच का ऑनलाइन लाइव स्कोरर राम कुमार एवम् ऑफलाइन स्कोरर जीतू कुमार कर थे ।अगला मैच समस्तीपुर एवम् सहरसा के बीच 24 मई को खेला जायेगा ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…