Deharadun Under-19 District League:आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी , MAMS क्रिकेट एकेडमी और आर्यन क्रिकेट एकेडमी विजयी

देहरादून, आज दिनाँक 23 मई 2023 को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मे चल रही U -19 जिला क्रिकेट लीग 2023-24 में आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी , MAMS क्रिकेट एकेडमी और आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने अपने – अपने मैच जीते।

पहला मैच आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मध्य DIMS क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने 29.3 ओवरों में 87 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई, जिसमें अमन पाठक ने 21 रन तथा हर्षवर्धन शर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया। आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी मे अनीश बडोनी , शिवम् वर्मा और विनायक बलूनी ने 2 -2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने 17.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया, जिसमें प्रांजल J ने 27 रन , अभिषेक गोस्वामी ने 25 रन और राव अली ख़ान ने 19 रनो का योगदान किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में अंशु राहा ने 2 विकेट तथा प्रियांशु फर्त्याल ने 1 विकेट प्राप्त किए। यह मैच आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेटों से जीता।

दूसरा लीग मैच उन्नति क्रिकेट एकेडमी और मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल (MAMS) क्रिकेट एकेडमी के मध्य देव संस्कृति विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्रांउड में खेला गया। उन्नति क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्नति क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए ,जिसमें सृजन रावत ने 72 रन, आर्यवीर ने 54 रन ,अभय अधिकारी ने 31 रन तथा ईशान बिष्ट ने 29 रनों का योगदान दिया। MAMS क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में परितोष चौधरी ने 3 विकेट और सक्षम ने 2 विकेट लिए।.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी MAMS क्रिकेट एकेडमी ने 31.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर जीत हासिल करी, जिसमें कोविद शर्मा ने 62 रन, समर्थ यादव ने 56 रन , उज्जवल सिंह ने नाबाद 23 रन और प्रिंस राणा ने 22 रनो का योगदान किया। उन्नति क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में हर्षित नेगी ने 3 विकेट तथा यश चौहान, सृजन सिंह रावत ने 1 – 1 विकेट प्राप्त किए। यह मैच MAMS क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेटों से जीता।

तीसरा लीग मैच सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी और आर्यन क्रिकेट एकेडमी क्रिकेट एकेडमी के मध्य रामराज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने 39.2 ओवरों मे 176 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई, जिसमें समर्थ सेमवाल ने 36 रन, आदित्य चक्रवर्ती ने 35 रन तथा सम्पन्न जोशी ने 28 रनों का योगदान दिया। आर्यन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अव्युदय अमोली ने 3 विकेट और आयुष रावत, सिद्धार्थ कांडपाल ने 2 -2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 35.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर जीत हासिल करी,जिसमें विजेंद्र राणा ने 32 रन , सिद्धार्थ कांडपाल ने 30 रन और रोहन, आनंद मिश्रा ने 22 -22 रनो का योगदान किया। सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अंश जोशी, आदित्य चक्रवर्ती ने 3 – 3 विकेट प्राप्त किए। यह मैच आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने 2 विकेट से जीता।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago