बीसीए सीनियर वनडे ट्रॉफी:बेगूसराय के दानिश आलम व गुलशन के शतक से बेगूसराय ने सहरसा को हराया।

  • बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम और गुलशन का शानदार शतक।
  • ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम को चुना गया मैन ऑफ द मैच।

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के आज छठे दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में बेगूसराय बनाम सहरसा के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने सहरसा को 66 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले दानिश आलम और गुलशन के शानदार शतक के बदौलत 5 विकेट खोकर 396 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान दानिश आलम ने 105 गेंद में 127 रन वही गुलशन ने 64 गेंद में 119 रनो की पारी खेली। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राजू ने 3 विकेट और जफर ने 1 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 330 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अंकित ने 67 रन और सत्यम ने 54 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अतुल, दानिश, अभिषेक और सुमित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए दानिश आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेंट्रल जोन के पर्यवेक्षक राजेश दुबे एवं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 27 फरवरी को खगड़िया बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार निराला कुमार और और विश्वजीत थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

11 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

13 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

13 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

14 hours ago