विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के खिलाफ पारी और 120 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वडोदरा के जीएसएफसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑलआउट हुई।

इससे पहले बिहार की टीम ने अपनी पहली पारी में 39 ओवर में महज 66 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस तरह पंजाब को पहली पारी के आधार पर 313 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने पहली पारी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन 66.3 ओवर में 193 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से पराजित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

6 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

8 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

10 hours ago