पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के खिलाफ पारी और 120 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वडोदरा के जीएसएफसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑलआउट हुई।

इससे पहले बिहार की टीम ने अपनी पहली पारी में 39 ओवर में महज 66 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस तरह पंजाब को पहली पारी के आधार पर 313 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने पहली पारी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन 66.3 ओवर में 193 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से पराजित किया।


Share this content: