Home Bihar 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

by Khelbihar

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता का प्री क्वार्टरफाइनल लाइन अप तय होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक सहरसा जिले के बनगांव में नटखट महोत्सव के तहत बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सहरसा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

IMG-20261121-WA0042 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

लीग मैचों में बेगूसराय और पटना की बड़ी जीत

पहले दिन बेगूसराय ने सिवान को 31-11 से हराया। पटना ने सुपौल को 47-8 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की। गया ने जमुई को 33-26 से, सीतामढ़ी ने वैशाली को 32-13 से तथा सारण ने खगड़िया को 36-27 से हराया।

लखीसराय ने भोजपुर को 40-23 से, गोपालगंज ने पूर्वी चंपारण को 30-16 से, दरभंगा ने बक्सर को 27-18 से और सहरसा ने मधेपुरा को 34-21 से पराजित किया। बेगूसराय ने नालंदा को भी 35-19 से हराया।

दूसरे दिन भी जारी रहा जीत का सिलसिला

दूसरे दिन के मॉर्निंग सेशन में पटना ने रोहतास को 44-13 से हराया। गया ने पूर्णिया को 35-10 से और सीतामढ़ी ने पूर्वी चंपारण को 38-12 से पराजित किया। दरभंगा ने सारण को रोमांचक मुकाबले में 17-15 से हराया। भोजपुर ने सहरसा को 27-18 से तथा सिवान ने नालंदा को 25-7 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में रोहतास ने सुपौल को 31-22 से, गोपालगंज ने वैशाली को 24-17 से और लखीसराय ने मधेपुरा को 29-26 से हराया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

प्री-क्वार्टर फाइनल लाइनअप

प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण को लेकर प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का ड्रॉ भी जारी कर दिया गया है। छह पूल से क्वालीफाई करने वाली टीमों के बीच मुकाबले निर्धारित किए गए हैं। ड्रॉ के अनुसार प्री-क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय का मुकाबला गोपालगंज से, सारण का रोहतास से और सहरसा का गया से होगा। वहीं पटना की भिड़ंत जमुई से, लखीसराय की सिवान से तथा दरभंगा की सीतामढ़ी से होगी।

IMG-20260501-WA0009 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले:

बेगूसराय बनाम गोपालगंज

सारण बनाम रोहतास

सहरसा बनाम गया जी

पटना बनाम जमुई

लखीसराय बनाम सिवान

दरभंगा बनाम सीतामढ़ी

लीग मैचों के परिणाम: बेगूसराय ने सिवान को 31-11, पटना ने सुपौल को 47-8, गया ने जमुई को 33-26, सीतामढ़ी ने वैशाली को 32-13, सारण ने खगड़िया को 36-27, लखीसराय ने भोजपुर को 40-23, गोपालगंज ने पूर्वी चंपारण को 30-16, दरभंगा ने बक्सर को 27-18, सहरसा ने मधेपुरा को 34-21 और बेगूसराय ने नालंदा को 35-19, पटना ने रोहतास को 44-13, गया ने पूर्णिया को 35-10, सीतामढ़ी ने पूर्वी चंपारण को 38-12, दरभंगा ने सारण को 17-15, भोजपुर ने सहरसा को 27-18, सिवान ने नालंदा को 25-7, रोहतास ने सुपौल को 31-22, गोपालगंज ने वैशाली को 24-17, बक्सर ने खगड़िया को 21-19, लखीसराय ने मधेपुरा को 29-26 से हराया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

खिताब के लिए बढ़ी प्रतिस्पर्धा

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। शुरुआती मुकाबलों में पटना, बेगूसराय, गया और लखीसराय जैसी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब सभी की निगाहें प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। प्रतियोगिता का समापन 22 नवंबर को होगा।

 

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े