7


बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आज पहले दो मुकाबले के लिए 16 सदस्य टीम घोषणा कर दी हैं जिसमे कप्तान बेगूसराय के पुष्पम राज को बनाया गया हैं।

चयनित खिलाड़ियों में पुष्पम राज जो टीम के कप्तान बनाए गए हैं। आशीष कुमार और युवराज यादव का भी चयन किया गया हैं। क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार बेगूसराय से अच्छे- अच्छे खिलाड़ी निकल कर आ रहें हैं।इन खिलाड़ियों के चयन पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं।



Share this content: