Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले कल फिर से शुरु

पटना : भारी वर्षा एवं मैदान की प्रतिकूल स्थिति के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने नया आदेश जारी कर दिया है। संघ द्वारा सूचित किया गया है कि प्रतियोगिता का संचालन अब पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार, बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले कल से संशोधित फिक्सचर के साथ फिर से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के सभी शेष मैच निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि कल से दोनों निर्धारित वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे प्रतियोगिता को निर्धारित समय में आगे बढ़ाया जा सके। मैदान की स्थिति में सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि खेल गतिविधियों का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

सभी जिला क्रिकेट संघों, खिलाड़ियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे नए फिक्सचर के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें तथा समय पर संबंधित वेन्यू पर उपस्थित हों।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 9 = ?