बसावन क्रिकेट एकेडमी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम 8 में।
- ट्रैम्फैंट सीसी ने ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
- 22 यार्ड को हराकर बसावन क्रिकेट एकेडमी अंतिम आठ में किया प्रवेश
- समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में शनिवार को खेले गए दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ट्रैम्फैंट सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेसीए वाहिद को 69 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
वहीं खेले गए एक अन्य प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बसावन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी को 40 रन से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टरफाइनल मैच
खेमनीचक क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ट्रैम्फैंट सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए। टीम की ओर से प्रतीक सिन्हा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51 रन बनाए। आकर्ष राज ने 25 और स्पर्श ने 20 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 19 रन मिले।

जेसीए वाहिद की ओर से गेंदबाजी में शुभम स्टार्क ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट झटके। कुमार रोहित ने 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं अरसलान जैकी खान और अमन खान को एक-एक सफलता मिली।
133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीए वाहिद की टीम ट्रैम्फैंट सीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.1 ओवर में मात्र 63 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कुमार रोहित ने 15 और शुभम ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 9 रन मिले।
ट्रैम्फैंट सीसी की ओर से गेंदबाजी में मयंक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए। प्रतीक सिन्हा ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आदर्श ने 12 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव ने एक विकेट अपने नाम किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ट्रैम्फैंट सीसी के प्रतीक सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
ट्रैम्फैंट सीसी: 20 ओवर में 132/9, आकर्ष राज 25, स्पर्श 20, प्रतीक सिन्हा 51, अतिरिक्त 19, शुभम स्टार्क 4/27, कुमार रोहित 2/23, अरसलान जैकी खान 1/21, अमन खान 1/27.
जेसीए वाहिद : 15.1 ओवर में 63/10, कुमार रोहित 15, शुभम 10, अतिरिक्त 9, प्रतीक सिन्हा 3/18, प्रिंस यादव 1/9, आदर्श 2/12, मयंक 3/7.
प्री क्वार्टरफाइनल मैच
प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बसावन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसावन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 21 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से युवराज रिशि शंकर शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हुए। दीपू कुमार ने 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा आदित्य ने 23, सुभज्ञा मिश्रा ने 15 तथा प्रिंस कुमार ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष यादव, सुमित कुमार पंकज, रोहित राज और भास्कर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम 21 ओवर में चार विकेट पर 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हरेराम ने शानदार 71 रन बनाए, जबकि भास्कर ने 32 और रोहित राज ने 16 रन का योगदान दिया। मो. आसिफ 13 और आयुष यादव 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।बसावन क्रिकेट एकेडमी की ओर से ओ दिनेश प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। दीपक प्रभु और पुष्कर को एक-एक सफलता मिली। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए युवराज रिशि शंकर शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बसावन क्रिकेट एकेडमी: 21 ओवर में 200/5, दीपू कुमार 54, युवराज रिशि शंकर शर्मा 65 रन बनाकर रिटायर्ड हट, आदित्य 23, सुभज्ञा मिश्रा 15, प्रिंस कुमार नाबाद 25, अतिरिक्त 13, आयुष यादव 1/24, सुमित कुमार पंकज 1/41, रोहित राज 1/31, भास्कर 1/24.
22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 160/4, हरेराम 71, भास्कर 32, रोहित राज 16, मो आसिफ नाबाद 13, आयुष यादव नाबाद 12, अतिरिक्त 13, ओ दिनेश प्रकाश 2/16, दीपक प्रभु 1/43, पुष्कर 1/24
Share this content:




Post Comment