भोजपुर श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
पटना : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में,भोजपुर बनाम कटिहार के बीच खेला गया,जिसमें भोजपुर की टीम ने 200 रनो से जीतकर सेमीफाइनल मे पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
इस मैच मे भोजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए भोजपुर आरुष तिवारी के 92 रन और अवनीश कुमार के 75 रनो के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 332 रन बनाया। कटिहार की तरफ से मोहम्मद इरफान ने 3 और आदित्या कुमार ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम 31ओवर 132 रन बना ऑल आउट हो गई और मैच 200 रनो से हार गई। कटिहार की तरफ से आद्यंत ने 45 रन और शुभाशीष ने 23 रन बनाए । भोजपुर के सुमित कुमार 3 विकेट और रौनक ने 3 विकेट लिया ।भोजपुर के आरुष तिवारी को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में अशुतोष तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और रोहित उपस्थित थे। कल का मैच भोजपुर बनाम गोपालगंज के बीच पहला सेमी फाइनल का मैच खेला जाएगा।
Share this content:



Post Comment