Loading Now
×

आसीत कुमार सिंह की कप्तानी में नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम बेंगलुरु रवाना।

पटना : आगामी पांचवे एलीट नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम गुरूवार को दानापुर se संघमित्रा एक्सप्रेस से रवाना हुई। टूर्नामेंट 17 मई से 25 मई तक चलेगी।

उद्घाटन मैच में बिहार का सामना कर्नाटक से होगा। बिहार के बाकी मैच बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा से होंगी। टूर्नामेंट में 12 टीम भाग ले रही हैं जिसे दो ग्रुप में बांटा गया हैं।

IMG-20260501-WA0009 आसीत कुमार सिंह की कप्तानी में नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम बेंगलुरु रवाना।

बिहार टीम इस प्रकार हैं-

आसीत कुमार सिंह (कप्तान), बिटटू कुमार, मोहन कुमार, कुणाल कुमार, सूरजमणि, सत्यम कुमार, किशन कुमार, वक़ार यूनिस, हामिद रेजा, इमरान आलम, अबुज़ार, मंजीत कुमार, रियाज़ आलम, मनीष कुमार, अभय कुमार (कोच )और धर्मवीर कुमार (टीम मैनेजर ) बनाया गया हैं।

कप्तान आसीत सिंह मूल रूप से मुंगेर ज़िलें के असरगंज प्रखंड के रहमतपुर ग्राम निवासी हैँ और वर्तमान में दानापुर रेलवे में कार्यरत हैँ. टूर्नामेंट में सफलता हेतु डिफरेंटली अबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव रंजीत कुमार, आलोक कुमार बिहार क्रिकेट संघ अम्पायर -सह- डिफरेंटली अबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सेंट्रल जोन के कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार और बिहार की खिलाड़ियों ने शुभकामना दी हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 3 = ?