पटना : भारी वर्षा एवं मैदान की प्रतिकूल स्थिति के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने नया आदेश जारी कर दिया है। संघ द्वारा सूचित किया गया है कि प्रतियोगिता का संचालन अब पुनः प्रारंभ किया जाएगा।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार, बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले कल से संशोधित फिक्सचर के साथ फिर से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के सभी शेष मैच निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि कल से दोनों निर्धारित वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे प्रतियोगिता को निर्धारित समय में आगे बढ़ाया जा सके। मैदान की स्थिति में सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि खेल गतिविधियों का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
सभी जिला क्रिकेट संघों, खिलाड़ियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे नए फिक्सचर के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें तथा समय पर संबंधित वेन्यू पर उपस्थित हों।
Share this content:
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के लिए बिहार टीम…
पटना 09 नवंबर 2026 : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने हालही में अंडर -16 पुरुष खिलाड़ियों…
मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट…
पटना : ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने…