Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: दीपेश व संतनु के अर्धशतक से अरवल विजयी 

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए लीग मुकाबलों में टीमों के बीच प्रतिस्पर्धी खेल देखने को मिला।दूसरा मुकाबला अरवल और वैशाली के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर अरवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से दीपेश कुमार गुप्ता ने 36 गेंदों पर 66 रन, शंतनु चंद्रा ने 51 गेंदों पर 59 रन तथा आयुष ने 38 रन बनाया।गेंदबाजी में वैशाली की ओर से कार्तिक कृष्णा, एमडी अरिज याकूब और सचिन राज कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में वैशाली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अश्वनी कुमार ने 52 रन तथा एमडी अरिज याकूब ने 19 रन का योगदान दिया। अरवल की ओर से गेन्दबाजी में आदित्य रिपु कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट, आयुष रवि शंकर, शंतनु चंद्रा, सचिन और सुमित ने 1-1 विकेट लेकर गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 8 = ?